VIDEO: अमृतसर की सड़कों पर पहुंच गए 'यमराज', लोगों को बताएं ट्रैफिक के नियम, किया जागरूक, वीडियो आया सामने
ट्रैफिक नियमों को लेकर सभी को जागरूक रहने की जरुरत है. कई बार नाबालिग बच्चे इन ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करते है. ऐसे में अमृतसर की सड़क पर ट्रैफिक के नियम समझाने के लिए खुद ' यमराज ' ही पहुंच गए.
अमृतसर, पंजाब: ट्रैफिक नियमों को लेकर सभी को जागरूक रहने की जरुरत है. कई बार नाबालिग बच्चे इन ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करते है. ऐसे में अमृतसर की सड़क पर खुद ट्रैफिक के नियम समझाने के लिए ' यमराज ' पहुंच गए.अमृतसर ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत एक शख्स यमराज का रूप धारण करके नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक कर रहा है.यमराज का रूप धारण करने वाले परमजीत सिंह ने बताया, 'लोगों को इस तरह समझाने की ये एक पहल है. जब पुलिस समझाती है तब बच्चे दिलचस्पी नहीं लेते.अब बच्चों का भी ध्यान यातायात नियमों की तरफ जा रहा है. इससे ज्यादा लोग जागरूक हो रहे हैं. इस दौरान परमजीत को यमराज के कपड़ो में देखकर लोग भी उन्हें गाड़ियां रूकाकर देखने लगे और बच्चे भी उन्हें देखने लगे.ये भी पढ़े:Amritsar Shocker: अमृतसर में बच्चों के सामने दिनदहाड़े एनआरआई को मारी गई गोली, हालत नाजुक- VIDEO
'यमराज ' ने लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर किया जागरूक
#WATCH अमृतसर (पंजाब): यमराज का रूप धारण करने वाले परमजीत सिंह ने बताया, "लोगों को इस तरह समझाने की ये एक पहल है। जब पुलिस समझाती है तब बच्चे दिलचस्पी नहीं लेते। अब बच्चों का भी ध्यान यातायात नियमों की तरफ जा रहा है। इससे ज्यादा लोग जागरूक हो रहे हैं।" https://t.co/b4XAJejaLA pic.twitter.com/jKSPxuZVEZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

