देश

Adani Row: अडानी का साथ छोड़ देगी LIC? जल्द होगा इसका फैसला, ग्रुप मैनजेमेंट के साथ साथ मीटिंग फिक्स

सरकारी बीमा कंपनी LIC के शेयर भी लगातार गिर रहे हैं. LIC के मार्केट कैप में करीब 65,400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Adani Row: अडानी का साथ छोड़ देगी LIC? जल्द होगा इसका फैसला, ग्रुप मैनजेमेंट के साथ साथ मीटिंग फिक्स
(Photo Credit : Twitter)

Life Insurance Corporation of India, Adani Row: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप को करीब 5 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. ऐसे में सरकारी बीमा कंपनी LIC के शेयर भी लगातार गिर रहे हैं. LIC के मार्केट कैप में करीब 65,400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

शुक्रवार को LIC ने अडानी ग्रुप के मैनजेमेंट के साथ बातचीत करने का फैसला लिया है. जिसके बाद LIC खुद फैसला लेगी की उनको अडानी के साथ शेयर रखने या अलग करने हैं.

LIC ने ये जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है. एलआईसी ने ट्वीट में कहा “आज हम अडानी ग्रुप के साथ बातचीत करेंगे. उनकी आगे की रणनीति समझने की कोशिश करेंगे.” हालांकि, LIC का अडानी समूह में 8% स्टॉक्स को ही इन्वेस्ट किया है.

आपको बता दें, इस खबर को लिखते समय LIC के शेयर की कीमत करीब 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 594.50 रुपये पर मौजूद है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).