Adani Group के मामले पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 'हमारी अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं'
निर्मला सीतारमण ने कहा "पिछले दो दिनों में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि हमारे मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स या अर्थव्यवस्था की छवि पर असर नहीं पड़ा है."
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को अडानी (Adani) मामले पर बयान दिया. उन्होंने कहा है कि यह रेगुलेटर्स का काम है, जो अपना काम करेंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि रेगुलेटर्स सरकार से स्वतंत्र हैं. वे खुद जो उपयुक्त होगा, उसे करेंगे.
निर्मला सीतारमण ने कहा "पिछले दो दिनों में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि हमारे मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स या अर्थव्यवस्था की छवि पर असर नहीं पड़ा है." सीतारमण ने आगे कहा कि FPO आते और जाते रहते हैं. हर बाजार में ये उतार-चढ़ाव होता है. लेकिन तथ्य यह है कि पिछले कुछ दिनों में 8 अरब डॉलर गए हैं, जिससे भारत और उसकी ताकत को लेकर छवि बरकरार रहती है.
"हमारी अर्थव्यवस्था को कोई नुक़सान नहीं"
◆ Adani मामले पर वित्त मंत्री @nsitharaman का आया बयान pic.twitter.com/5fvUoiHerx
— News24 (@news24tvchannel) February 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

