Madhya Pradesh: बाल सुधार गृह से 7 बच्चे टॉयलेट की दीवार तोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
खंडवा के एक बाल सुधार गृह से 7 बच्चे फरार हो गए. यह बच्चे अलग-अलग अपराध में शामिल थे. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है.
21 फरवरी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में खंडवा ज़िले (Khandwa) के एक बाल संप्रेक्षण गृह (Child Observation Home) से 7 बच्चे टॉयलेट की दीवार तोड़कर फरार हो गए. यह बच्चे अलग-अलग अपराध में शामिल थे और इंदौर, बुरहानपुर, हरदा, होशंगाबाद आदि ज़िलों से थे. खंडवा के CSP ललित गठरे ने बताया कि मामले में जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक शहर के मुताबिक शौचालय की दीवार तोड़ने के बाद बच्चों ने पेड़ का सहारा लिया और परिसर की दीवार फांद कर फरार हो गए.
हमें खंडवा ज़िले के एक बाल संप्रेक्षण गृह से 7 बच्चों की टॉयलेट की दीवार तोड़कर फरार होने की सूचना मिली है। यह बच्चे अलग-अलग अपराध में शामिल थे और इंदौर, बुरहानपुर, हरदा, होशंगाबाद आदि ज़िलों से थे। मामले में जांच जारी है: खंडवा के CSP ललित गठरे, मध्य प्रदेश (20.02) pic.twitter.com/4Jna03li1r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

