VIDEO: तेलंगाना में हार्ट अटैक के बाद जमीन पर गिरा शख्स, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ऐसे बचाई जान
2 मिनट 3 सेकंड के वीडियो क्लिप में ट्रैफिक सिपाही राजशेखर बलराजू की जान बचाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Traffic Cop Saves Man After Heart Attack: तेलंगाना में बलराजू नाम के एक व्यक्ति को राजेंद्रनगर के अरंगर चौराहे पर दिल का दौरा पड़ा. वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल राजशेखर उनकी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े और तुरंत उनको सीपीआर देने लगे. सिपाही ने समय रहते युवक की जान बचा ली. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 2 मिनट 3 सेकंड के वीडियो क्लिप में ट्रैफिक सिपाही राजशेखर बलराजू की जान बचाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव थन्नेरु ने व्यक्ति की जान बचाने के लिए पुलिस अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों और वर्कर्स को सीपीआर में प्रशिक्षित करेगी क्योंकि ऐसे मामले बढ़ रहे हैं.
क्या है CPR
सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक जीवन रक्षक तकनीक है, जो आपात स्थिति में व्यक्ति की जान बचाने में उपयोगी होती है, जैसे दिल का दौरा या डूबने की स्थिति में.
Highly Appreciate traffic police Rajashekhar of Rajendranagar PS for doing a commendable job in saving precious life by immediately doing CPR. #Telangana Govt will conduct CPR training to all frontline employees & workers next week inview of increasing reports of such incidents pic.twitter.com/BtPv8tt4ko
— Harish Rao Thanneeru (@BRSHarish) February 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

