Cloud Burst in Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता, रेक्यू ऑपरेशन जारी- VIDEO
उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. जिससे पूरे राज्य में तबाही पैदा हो गई है. वहीं तीस्ता नदी में आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं. गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ के अनुसार लापता जवानों को खोजा रहा है.
Cloud Burst in Sikkim: उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. जिससे पूरे राज्य में तबाही पैदा हो गई है. वहीं तीस्ता नदी में आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं. गुवाहाटी के रक्षा पीआरओ के अनुसार लापता जवानों को खोजा रहा है. वहीं सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही के बाद राज्य के सीएम हालात का जायजा लेने लेने पहुंचे.
राज्य में आये बाढ़ के बाद सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) ने चेतावनी जारी की है और बताया है कि मंगन जिले के उत्तरी भाग में बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है. सभी को सतर्क रहने और बेसिन नदी के किनारे यात्रा से बचने की जरूरत है. डीएसी, नामची ने बताया कि भारी बारिश के कारण आदर्शगांव, समरदुंग, मेली के साथ अन्य संवेदनशील स्थानों से सभी निवासियों को हटा दिया गया है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. इसके साथ ही आम जनता से अफवाह फ़ैलाने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है.
Video:
उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवानों के लापता होने की सूचना है: रक्षा पीआरओ, गुवाहाटी https://t.co/doep1zEji2 pic.twitter.com/8MNH4ygRKy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

