भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में दिखाया दमखम, देखें गुलमर्ग में हुए अभ्यास का Video
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हेलीकॉप्टर से ट्रेनिंग एंड वेलीडेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया. सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह कश्मीर में भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना का संयुक्त अभ्यास था.’’ उन्होंने कहा कि अभ्यास का आयोजन हवाई रक्षा क्षमता और अन्य क्षमताओं को जांचने तथा सेना की तीनों शाखाओं के बीच तालमेल को परखने के लिए किया गया था.
श्रीनगर में स्थित सेना के चिनार कोर ने मंगलवार को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर पर प्रशिक्षण अभ्यास किया. सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह कश्मीर में भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना का संयुक्त अभ्यास था.’’ उन्होंने कहा कि अभ्यास का आयोजन हवाई रक्षा क्षमता और अन्य क्षमताओं को जांचने तथा सेना की तीनों शाखाओं के बीच तालमेल को परखने के लिए किया गया था. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बर्फ से ढंके क्षेत्रों में काम करने वाली टुकड़ी को 9,000 फुट से भी ज्यादा ऊंचाई पर छोड़ा. इस टुकड़ी में इंफैंट्री, विशेष बल और भारतीय नौसेना के मारकोस के सैनिक भी शामिल थे. यहां देखें वीडियो-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)