Morbi Bridge Collapse: पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे में घायलों और दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार से की मुलाकात- Video
पीएम मोदी ने मंगलवार को मोरबी में पुल दुर्घटना स्थल का दौरा कर रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की. इसके बाद प्रधानमंत्री मोरबी के अस्पताल में पहुंचे. जहां पर उन्होंने हादसे में घायल मरीजों से मिलने के बाद हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार से भी मुलाक़ात की.
Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोरबी में पुल दुर्घटना स्थल का दौरा कर वहां जारी तलाशी तथा रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की. इसके बाद प्रधानमंत्री मोरबी के अस्पताल में पहुंचे. जहां पर उन्होंने हादसे में घायल मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना, मरीजों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार से भी मुलाक़ात की.
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री ने मौके पर पहुंचने से पहले इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. यह पुल दरबारगढ़ पैलेस को स्वामीनारायण मंदिर से जोड़ता था. प्रधानमंत्री दरबारगढ़ पैलेस पहुंचे जहां अधिकारियों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी और पुल गिरने के संभावित कारणों के बारे में बताया. बता दें कि रविवार को इस पुल के मच्छु नदी में गिरने से 135 लोगों की मौत हो गयी.
Video:
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी पुल दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
(वीडियो सौजन्य: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/Zlw7dQ3sLr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
Video:
#WATCH | PM Modi meets the injured in the #MorbiBridgeCollapse incident that happened on October 30
(Source: DD) pic.twitter.com/26tXlAvnmJ
— ANI (@ANI) November 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

