Video: CISF कर्मियों ने दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग के अंदर कपड़ों में छिपाए गए 50 लाख रुपये बरामद किए
CISF कर्मियों ने दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग के अंदर कपड़ों में छिपाई गई लगभग 50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की.
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारियों ने रविवार को लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा का पता लगाया और जब्त किया. विदेशी मुद्रा को एक यात्री के सामान के अंदर कपड़ों में छुपा कर रखा गया था. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा जब्त की गई.
सीआईएसएफ ने बताया कि आगे छानबीन करने पर और यात्री के बैग की अच्छी तरह से जांच करने पर 51,800 यूरो और 5,000 अमेरिकी डॉलर का पता चला, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. ये विदेशी मुद्रा सामान के अंदर रखे कपड़ों में छुपाई गयी थी. पकड़े गए यात्री की पहचान भालेराव प्रशांत भीमराव (भारतीय) के रूप में हुई है, जो दिल्ली से बैंकॉक की यात्रा करने वाले थे.
#WATCH CISF कर्मियों ने दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग के अंदर कपड़ों में छिपाई गई लगभग 50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की। pic.twitter.com/3GlA1rSDwf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

