देश

Rajasthan Election 2023: राजस्थान सरकार में मंत्री जाहिदा खान को टिकट दिए जाने का विरोध, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में AICC के बाहर किया प्रदर्शन- VIDEO

राजस्थान में चुनाव लड़ने को गहलोत सरकार में महिला मंत्री जाहिदा खान को पार्टी ने टिकट दिया है. जाहिदा खान को टिकट देने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने AICC के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जाहिदा खान पर भ्रष्टाचार का आरोप है. ऐसे में पार्टी ने टिकट क्यों दिया.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान सरकार में मंत्री जाहिदा खान को टिकट दिए जाने का विरोध, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में AICC के बाहर किया प्रदर्शन- VIDEO
Congress party workers

Rajasthan Election 2023: राजसस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां नेताओं को टिकट देने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान में चुनाव लड़ने को गहलोत सरकार में महिला मंत्री जाहिदा खान को पार्टी ने टिकट दिया है. जाहिदा खान को टिकट देने का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने AICC के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि जाहिदा खान पर भ्रष्टाचार का आरोप है. ऐसे में पार्टी ने टिकट क्यों दिया. दरअसल बीजेपी का आरोप है कि मंत्री जाहिदा खान ने स्मार्ट क्लासेज के टेंडरों में कमीशन लिया है. जिसकी लेकर हाल के दिनों में बीजेपी भी जाहिदा खान के विरोध में प्रदर्शन कर चुकी है.

वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस विरोध को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "बहुत लंबे समय के बाद RPCC स्क्रीनिंग कमेटी को ज़िलों में जाकर फीडबैक लेने को कहा गया... टिकट सर्वे और फीडबैक के आधार पर दी जाएंगी...सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है, लोगों को हमसे कोई शिकायत नहीं है. अगर किसी विधायक के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो फीडबैक और सर्वे के आधार पर ही टिकट दी जाएगी"

Video:

Vidoe:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).