छठ से पहले दिल्ली में बवाल, जल बोर्ड के अधिकारी पर भड़के BJP सांसद परवेश वर्मा; गाली-गलौच का Video हुआ वायरल
छठ पूजा 2022 से पहले निरीक्षण के लिए यमुना नदी के किनारे गए बीजेपी सांसद परवेश वर्मा की दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई.
- Read in
- हिंदी
नई दिल्ली: छठ पूजा 2022 से पहले निरीक्षण के लिए यमुना नदी के किनारे गए बीजेपी सांसद परवेश वर्मा की दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना में दिखने वाले जहरीले झाग को हटाने के लिए रसायन का छिड़काव किया. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी सांसद परवेश वर्मा, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को फटकार लगा दी. बीजेपी सांसद ने अधिकारियों से अभद्रता करते हुए उन्हें गाली तक दे दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर छठ पूजा के काम को रोकने और अधिकारियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. हालांकि परवेश वर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी जो यमुना पहले से गंदी है उसमें केमिकल डाल रहे थे. कल ही छठ है, उसमें माता बहनें डुबकी लगाएंगी. उनकी जान को खतरा होगा.
On visiting Chhath ghat near Yamuna today,we found containers with poisonous chemicals there.This chemical will be put into river.Asked the official present there who'll be responsible for harm to people: BJP MP Parvesh Verma, after his heated argument with a DJB official pic.twitter.com/TEeFC2tCur
— ANI (@ANI) October 28, 2022
वायरल हुआ वीडियो
तेरे सर पर डाल दूँ ये केमिकल! BJP MP Parvesh Verma to Delhi Jal Board officer on spraying the chemical to clean Yamuna! @TheNewIndian_in pic.twitter.com/BorNCq7fOx
— Alok Arjun Singh (@AlokReporter) October 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

