Varanasi: शर्मसार हरकत! बच्ची के शव को कब्र से निकाला, फिर बगल में सो गया, आरोपी गिरफ्तार

लक्सा थाना अंतर्गत रेवड़ी तालाब कब्रिस्तान से 5 वर्षीय मासूम के शव को कब्र से निकाल लिया गया. इसके बाद आरोपी शव के बगल में सो गया. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है.

वाराणसी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. लक्सा थाना अंतर्गत रेवड़ी तालाब कब्रिस्तान से 5 वर्षीय मासूम के शव को कब्र से निकाल लिया गया. इसके बाद आरोपी शव के बगल में सो गया. पुलिस ने आरोपी  मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है.

पिता कब्र से अपनी बच्ची का शव गायब देखा तो परिजनों को भी बुला लिया. सबने आसपास खोजबीन शुरू की तो कब्रिस्तान के कोने में बेटी के शव के साथ रफीक उर्फ छोटू सोता हुआ मिला. घरवालों ने उसे पकड़ लिया. इस बीच पुलिस भी पहुंच गई. रफीक को पकड़कर थाने लाया गया. रफीक कब्रिस्तान में कब्र खोदने का काम करता है और शराब के नशे में धुत रहता है

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\