देश

Helicopter Crash In Kedarnath: श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ में क्रैश, 6 लोगों की मरने की खबर- Video

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई हैं

Helicopter Crash In Kedarnath: श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ में क्रैश,  6 लोगों की मरने की खबर- Video
Helicopter Crash in Kedarnath

Helicopter Crash In Kedarnath: उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई हैं. हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ. हादसे की अब तक वजह खराब मौसम बताया जा रहा है. फिलहाल हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी है. वहीं क्रैश का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कम्पनी का बताया जा रहा है.

बता दें कि वर्ष 2019 में भी केदारनाथ में हेलीकॉप्‍टर क्रैश हुआ था. केदारनाथ से यात्रियों को लेकर फाटा के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी और इस दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था. हेलीकॉप्टर के पायलट समेत छह यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).