Umesh Pal kidnapping Case: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ करीब 17 साल बाद आज प्रयागराज कोर्ट सुनाएगा फैसला, केस में दोनों है आरोपी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है. अपहरण के एक मामले में प्रयागराज कोर्ट आज फैसला सुनाएगी. माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ समेत मामले के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.
Umesh Pal kidnapping Case: उमेश पाल के अपहरण मामले में नामजद नेता से माफिया अतीक अहमद (Atiqe Ahmed) और उसके भाई अशरफ आरोपी है. करीब 17 साला पुराने केस में प्रयागराज कोर्ट आज अतीक अहेमद और उसके भाई अशरफ समेत दस लोगों के खिलाफ फैसला सुनाएगा. यूपी पुलिस इस केस में कोर्ट के आदेश में बाद सोमवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लाया गया. अतीक अहमद को जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अहमदाबद के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया. वहीं उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से लाया गया है.
बता दें, अतीक 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण कांड में मुख्य आरोपी है. उमेश ने उस समय आरोप लगाया था कि 28 फरवरी 2006 के अतीक अहमद ने उसका अपहरण करवाया. उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी, क्योंकि वह राजू पाल हत्याकांड का एकमात्र गवाह था.
वहीं फैसला आने से पहले प्रयागराज में उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केस में फैसला सुनाने से पहले आज अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ समेत मामले के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.
Tweet:
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है।
अपहरण के एक मामले में प्रयागराज कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ समेत मामले के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। pic.twitter.com/ilamPuGotH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 07:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

