UP Building Collapse: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरने से मलबे में 30 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- VIDEO
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक दो मंजिला बिल्डिंग का लेंटर गिरने से मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका हैं. वहीं हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
UP Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बिल्डिंग की छत गिरने से मलबे में करीब 30 लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही हैं. वहीं हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि मकान के लिंटर को ऊपर उठाने का कार्य हो रहा था. इसी दौरान छत गिरने से करीब 30 मजदूर मलबे में दब गए. ताजा जानकारी में अनुसार हादसे में अब तक एक मजदूर की जान गई है. मौके पर फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस और एडीआरएफ मौजूद है. जिनकी मदद से रेस्कू ऑपरेशन जारी है.
हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायल व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है.
Video:
मुजफ्फरनगर: बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा,30 लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका, जानसठ बिजली घर के पास हुआ हादसा, मलवे में दबे लोगों को निकालने में जुटी पुलिस. #mujaffarnagar pic.twitter.com/72BcqvORg1
— Satya Sangam/सत्य संगम (@SatyaSangamLKO) April 14, 2024
Tweet:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

