US Secretary of Defense India Visit: भारत पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन III, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वह आपसी रक्षा सहयोग के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे. दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच चीन के साथ जारी सीमा विवाद, हिंद और प्रशांत महासागर में चीन का आक्रमक रवैया के साथ साथ आतंकवाद से निपटने के उपायों पर बातचीत होगी.
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन III रक्षा साझेदारी पर बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वह आपसी रक्षा सहयोग के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे. दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच चीन के साथ जारी सीमा विवाद, हिंद और प्रशांत महासागर में चीन का आक्रमक रवैया के साथ साथ आतंकवाद से निपटने के उपायों पर बातचीत होगी.
अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन की यह दूसरी भारत यात्रा है इससे पहले वह मार्च 2021 में भारत आ चुके हैं. ऑस्टिन की यात्रा की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन कई नयी रक्षा सहयोग परियोजनाओं पर चर्चा करने वाले हैं.
#WATCH | US Secretary of Defense Lloyd J. Austin III arrives in Delhi for meeting on Defense Partnership.
(Video: Lloyd J. Austin III Twitter Handle) pic.twitter.com/jthWU4kVnx
— ANI (@ANI) June 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

