देश

UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अभी बाकी है 5 साल का कार्यकाल

यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सूत्रों के मुताबिक उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है. मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में खत्म होना था.

UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अभी बाकी है 5 साल का कार्यकाल

यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सूत्रों के मुताबिक उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है. मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 में खत्म होना था. मगर उन्होंने करीब पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया. उन्होंने साल 2017 में संघल लोक सेवा आयोग में सदस्य के तौर पर शामिल हुए थे. 16 मई 2023 को उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ ली थी. मनोज सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है.

सूत्रों के अनुसार, मनोज सोनी अब अपना अधिक समय गुजरात में स्वामीनारायण संप्रदाय की एक ब्रांच अनूपम मिशन को देना चाहते हैं. साल 2020 में दीक्षा प्राप्त करने के बाद वे अनूपम मिशन में एक साधु या निष्काम कर्मयोगी बन गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).