Mulayam Singh Yadav Dies: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश का भावुक भरा ट्वीट, 'पिता जी और सबके नेता नहीं रहे'
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदंता अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर लिखा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे
Mulayam Singh Yadav Dies: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदंता अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट किया, अखिलेश ने लिखा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे. बीते एक हफ्ते पहले उनकी तबियत बिगड़ने के बाद मुलायम सिंह यादव को मेदंता अस्पताल में भर्ती करवया गया था. जहां पर उनका इलाज शुरू हुआ. लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते आज उनका निधन हो गया.
बता दें कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था. फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद निधन हुआ था. साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं. उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था. मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे - श्री अखिलेश यादव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022
Tweet:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

