Afzal Ansari On Modi Govt: जेल से रिहा होते ही मोदी सरकार पर बरसे अफज़ल अंसारी, कहा- 2024 में वापस नहीं आने वाले हैं- VIDEO
गैंगस्टर एक्ट में सजायाफ्ता गाजीपुर के पूर्व बसपा सांसद अफजाल अंसारी को जमानत मिलने के बाद गुरुवार को जेल से रिहा हुए. जेल से रिहा होते ही अफजल अंसारी मोदी सरकार पर जमकर बरसे
Afzal Ansari On Modi Govt: गैंगस्टर एक्ट में सजायाफ्ता गाजीपुर के पूर्व बसपा सांसद अफजाल अंसारी को जमानत मिलने के बाद गुरुवार को जेल से रिहा हुए. जेल से रिहा होते ही अफजल अंसारी मोदी सरकार पर जमकर बरसे, पूर्व सांसद ने कहा कि 'ये सारी कार्रवाई गरीब और कमज़ोर लोगों को डरा देने के लिए है. जिसके लिए साजिशें की जा रही है. लेकिन यह सरकार 2024 में वापस आने वाली है. अपने बयान में अफजल अंसारी ने खुद की सदस्यता ख़त्म करने के साथ ही राहुल गांधी , आजम खान, उनके बेटे अब्दुल की सदस्ता छीने जाने को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. अफजल अंसारी ने कहा कि उनकी सदस्यता ख़त्म करने को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. अफजल अंसारी ने कहा राहुल गांधी अपनी सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए हैं. उन्हें यदि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाती है तो उन्हें भी मिलेगी.
Video:
'ये सारी कार्रवाई गरीब और कमज़ोर लोगों को डरा देने के लिए है... साजिशें कर रहे हैं।'
गाज़ीपुर" गुरूवार को रिहाई के बाद जब अफज़ाल अंसारी जेल से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी। सुनिए इस दौरान उन्होंने क्या-क्या कहा।#AfzalAnsari #MukhtarAnsari pic.twitter.com/R2yFeCN8Pl
— UP Tak (@UPTakOfficial) July 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

