देश

UP: चित्रकूट जेल में कैदी के साथ बर्बरता, पैसों के लिए पुलिसकर्मियों ने दी थर्ड डिग्री; VIDEO वायरल

यूपी की चित्रकूट जेल में बंद कैदी माशूक अली पर जेल वार्डन मोहन और दो पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

UP: चित्रकूट जेल में कैदी के साथ बर्बरता, पैसों के लिए पुलिसकर्मियों ने दी थर्ड डिग्री; VIDEO वायरल
Representative Image Created Using AI

Chitrakoot Jail Viral Video: यूपी की चित्रकूट जेल में बंद कैदी माशूक अली पर जेल वार्डन मोहन और दो पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कैदी को डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. मारपीट के बाद माशूक अली को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर चोटों का वीडियो बनाकर अधिकारियों को शिकायत भेजी.

अब यह मामला तूल पकड़ रहा है, और जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

ये भी पढें: VIDEO: आकाशीय बिजली की चपेट में आएं पति पत्नी, दोनों को हॉस्पिटल में किया गया एडमिट, चित्रकूट के जोरवारा गांव का वीडियो आया सामने

चित्रकूट जेल में कैदी के साथ बर्बरता

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).