Umesh Pal Murder Case: उमेश की हत्या में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद ने कोर्ट में सरेंडर किया, पुलिस को दिया चकमा
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. असद उमेश पाल पर गोलियां बरसाने वालों में से एक आरोपी है.
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. असद उमेश पाल पर गोलियां बरसाने वालों में से एक आरोपी है. असद गोलियां चलाता सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है. उमेश पाल और गनर की हत्या के मामले में यूपी पुलिस बाहुबली अतीक अहमद से पूछताछ करेगी. अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद है.
प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अजाम दिया.
अतीक अहमद का बेटा असद, जिसने उमेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं...CCTV फुटेज में भी दिख रहा था, वहीं असद जिसे प्रयागराज पुलिस, क्राइम ब्रांच, STF और तमाम एजेंसियां तलाश रही थीं, सबको चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया pic.twitter.com/2wbLtWoiqa
— Shubham Rai (@shubhamrai80) February 27, 2023
उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद शामिल था। लगातार फायरिंग कर रहा था, 7 गोलियां मारीं, 6 आरपार निकलीं।
- अतीक अहमद का बेटा असद, अतीक का करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अरमान और मोहम्मद गुलाम की पहचान की गई है।
- हमले में कुल 7 लोग शामिल थे।
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

