Nirav Modi Extradition: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटेन के गृह मंत्री ने भी लगाई मुहर
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी को भारत के हवाले करने के ब्रिटेन की अदालत के बाद अब यूनाइटेड किंगडम के गृह मंत्री ने भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. गत 25 फरवरी को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी. अदालत के फैसले की जानकारी ब्रिटेन के गृह विभाग को दी गई जिसके आधार पर नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए अनुमति दी गई.
ब्रिटेन के गृह विभाग ने 13 हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित करने की अनुमति प्रदान कर दी है. नीरव पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी करने का आरोप है.
United Kingdom's Home Minister has approved the extradition of Nirav Modi: CBI official pic.twitter.com/cdqLHDYM92
— ANI (@ANI) April 16, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

