देश

Tripura Exit Poll Results 2023: त्रिपुरा में फिर बीजेपी की वापसी के संकेत, मिल सकती हैं इतनी सीटें

त्रिपुरा चुनाव को लेकर Axis My India और आजतक का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के आसार हैं. बीजेपी के 36 से 45 सीटें मिल सकती हैं.

Tripura Exit Poll Results 2023: त्रिपुरा में फिर बीजेपी की वापसी के संकेत, मिल सकती हैं इतनी सीटें
माणिक साहा (Photo Credits PTI)

त्रिपुरा चुनाव को लेकर Axis My India और आजतक का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के आसार हैं. बीजेपी के 36 से 45 सीटें मिल सकती हैं. त्रिपुरा में भी 60 विधानसभा सीटें हैं. त्रिपुरा में फिलहाल बीजेपी की सरकार के मुख्‍यमंत्री डॉ माणिक साहा हैं. त्रिपुरा में BJP और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने मिलकर चुनाव लड़ा है, और उनके मुकाबले में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा. TMC ने भी त्रिपुरा चुनाव में किस्मत आजमाई है. Nagaland Exit Poll Results 2023: नागालैंड में फिर बीजेपी गठबंधन की सरकार का अनुमान, एग्जिट पोल में कांग्रेस का हाल बुरा.

एग्जिट पोल में बीजेपी के सरकार के आसार:

बीजेपी: 36-45 सीटें (45 फीसदी वोट)

LEFT+ : 6-11 (32 फीसदी वोट)

TIPRA : 9-16 (20 फीसदी वोट)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).