देश

Train Runs Without Driver in Jammu: जम्मू में रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना ड्राइवर के ही मालगाड़ी 70-80 KM की रफ़्तार से दौड़ी; मचा हड़कंप- देखें वीडियो

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां रुकी एक मालगाड़ी ढलान के कारण बिना ड्राइवर के अचानक पठानकोट की ओर 70-80 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ पड़ी. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. राहत वाली बात रही कि ट्रेन को आगे बढ़ते देख मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया.

Train Runs Without Driver in Jammu: जम्मू में रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही! बिना ड्राइवर के ही मालगाड़ी 70-80 KM की रफ़्तार से दौड़ी; मचा हड़कंप- देखें वीडियो
(Photo Credits ANI)

Train Runs Without Driver in Jammu: जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां रुकी एक मालगाड़ी ढलान के कारण बिना ड्राइवर के अचानक पठानकोट की ओर 70-80 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ पड़ी. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. राहत वाली बात रही कि ट्रेन को आगे बढ़ते देख मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया. लेकिन समय रहते ट्रेन को नहीं रोका गया होता तो कोई बड़ा हादसा जरूर हो सकता था. वहीं इस लापरवाही को लेकर जम्मू के डिविजनल ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. ट्रेन जम्मू से पंजाब की तरफ जा रही थी. बिना ड्राइवर दौड़ने वाली मालगाड़ी का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन तेज रफ़्तार के साथ पटरी पर दौड़ रही है.

 

Video:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).