Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को फोन पर धमकी देने का मामला, मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
मुकेश अंबानी को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम बिष्णु विदु भौमिक है.
Mukesh Ambani Threat: उद्योगपतिमुकेश अंबानी को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम बिष्णु विदु भौमिक (Bishnu Vidu Bhowmik) है. पुलिस ने भौमिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस के अनुसार आरोपी भौमिक अपने निजी फोन से नाम बदलकर 8 अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच 9 कॉल किए. फिलहाल आरोपी भौमिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बोरीवली वेस्ट का रहने वाला है.
बता दें कि इससे पहले पिछले साल फरवरी में मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं. मामले में महाराष्ट्र एटीएस के अलावा एनआईए ने भी इस मामले में जांच की थी. जांच के बाद NIA ने मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे को गिरफ्तार किया.
अंबानी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार:
#UPDATE | Mumbai Police arrested the caller namely Bishnu Vidu Bhowmik, age 56 and registered an FIR u/s 506 (2) of IPC. He made 9 calls between 10:39 am & 12:04pm from his personal phone on 8 different numbers. He is a resident of Borivali West: Neelotpal DCP, Zone 2 https://t.co/eZGUBDRFSC pic.twitter.com/8O5z2Rjfaf
— ANI (@ANI) August 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

