देश

Gujarat Election 2022: गुजरात में दूसरे फेज के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी, केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से मतदान के लिए अपील किया

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील है. मैं सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद में वोट डालूंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

Gujarat Election 2022: गुजरात में दूसरे फेज के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी, केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से मतदान के लिए अपील किया
दिल्ली में मतदान जारी (photo Credits ANI)

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीटों पर मतदान शुरू हो गया. मतदान से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट का लोगों ने वोटिंग को लेकर अपील किया है. प्रधानमंत्री ने अपील में लिखा, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील है. मैं सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद में वोट डालूंगा.

वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजन व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से मतदान करने को लेकर अपील किया है. दूसरे चरण में आज गुजरात की 93 सीटों पर मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील-ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है। दशकों बाद आया एक बहुत बड़ा मौक़ा है। भविष्य की तरफ़ देखते हुए गुजरात की उन्नति का वोट ज़रूर देकर आएँ, इस बार कुछ अलग और अद्भुत करके आएँ.

Tweet:

Ani Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 07:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).