देश

Sandeshkhali Case: TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत, BJP ने कहा- जेल में उसे 5 स्टार सुविधा मिलेगी- VIDEO

पश्चिम बंगाल में संदेशखली हिंसा के मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह ममता सरकार द्वारा की गई आश्वासनपूर्ण गिरफ्तारी है.

Sandeshkhali Case: TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत, BJP ने कहा- जेल में उसे 5 स्टार सुविधा मिलेगी- VIDEO
Shahjahan Sheikh | Credit- X

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल में संदेशखली हिंसा के मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 10 की इजाजत दी है. शाहजहां शेख पिछले 57 दिनों से फरार था. उसे आज सुबह ही गिरफ्तार किया गया है. इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह ममता सरकार द्वारा की गई आश्वासनपूर्ण गिरफ्तारी है. शाहजहां को जेल में कुछ नहीं होगा. उसे 5 स्टार सुविधा मिलेगी और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी. जब तक यह छोटा दाऊद केंद्रीय एजेंसियों के पास नहीं जाता, तब तक न्याय मिलने वाला नहीं है.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).