ED Raid: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में ईडी की बड़ी कार्रवाई, राशन वितरण घोटाले में टीएमसी नेता अनिसुर रहमान को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता गिरफ्तार किया है. उन पर करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले का आरोप है.
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता गिरफ्तार किया है. उन पर करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले का आरोप है. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर रात टीएमसी के देगंगा ब्लॉक अध्यक्ष अनिसुर रहमान और उनके बड़े भाई से करीब 14 घंटे तक पूछताछ हुई. सवालों का सही जवाब नहीं देने के कारण उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद दोनों लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा.
राशन वितरण घोटाले में ईडी ने टीएमसी नेता को किया गिरफ्तार
STORY | West Bengal: ED arrests #TMC leader in ration distribution scam
READ: https://t.co/vzC9KWrQUg pic.twitter.com/kMwALapwdW
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

