साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या, मृतकों में पति, पत्नी और बेटी शामिल
साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक घर में तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं.
Triple murder in Delhi: साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक घर में तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि परिवार का चौथा सदस्य, जो उनका बेटा है, घटना के समय टहलने के लिए बाहर गया हुआ था. वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, तीनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई है. वारदात के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. वहीं इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है.
साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या
Triple murder in Delhi | Three people from a house including a man, his wife and daughter, in the Neb Sarai area of South Delhi were stabbed to death. Their son-fourth member of the family had gone out for a walk. Police are present at the spot. More details awaited: Delhi…
— ANI (@ANI) December 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

