देश

Delhi Kidney Transplant Racket: किडनी को 5 लाख में खरीदकर 25 लाख में बेचते थे; ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा- VIDEO

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जहां अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का आरोपी रुका था, उस होटल का वीडियो भी अब सामने आ गया है. डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि हमारी अपराध शाखा ने किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Delhi Kidney Transplant Racket: किडनी को 5 लाख में खरीदकर 25 लाख में बेचते थे; ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा- VIDEO
Photo Credit- IANS

Delhi Kidney Transplant Racket: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जहां अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का आरोपी रुका था, उस होटल का वीडियो भी अब सामने आ गया है. डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि हमारी अपराध शाखा ने किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक हैं. मास्टरमाइंड रसेल और उसका साथी बांग्लादेश में मरीजों को ढूंढते थे और उन्हें परीक्षण के लिए भारत लाते थे. अगर मरीजों की किडनी मैच हो जाती थी, तो वे प्रत्यारोपण करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार करते थे. इस अपराध में दिल्ली की एक महिला डॉक्टर भी शामिल थी, जिसकी पहचान विजया कुमारी के रूप में हुई है. वह दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में काम करती है. यह गिरोह प्रत्येक ट्रांसप्लांट डोनेट करने वालों को 4 से 5 लाख रूपये देता था. वहीं दूसरी तरफ किडनी लेने वालों से 25 से 30 लाख रुपये लिए जाते थे. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).