देश

VIDEO: दिल्ली में पुलिसवालों की गुंडागर्दी! घर के बाहर बैठे युवक को बेरहमी से पीटा, जुबान लड़ाने पर दी सजा

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi News) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अशोक विहार (Ashok Vihar) इलाके में पुलिसकर्मियों ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी.

VIDEO: दिल्ली में पुलिसवालों की गुंडागर्दी! घर के बाहर बैठे युवक को बेरहमी से पीटा, जुबान लड़ाने पर दी सजा
Photo- @iAtulKrishan1/X

Delhi Police Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi News) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अशोक विहार (Ashok Vihar) इलाके में पुलिसकर्मियों ने एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जानकारी के अनुसार, युवक अपने ही घर के बाहर बैठा था. तभी गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों (Delhi Police News) ने उससे पूछा कि वह वहां क्या कर रहा है. इस पर युवक ने जवाब दिया, "यह मेरा घर है. आप चोरों से क्यों नहीं पूछते कि वे रात में क्यों घूमते हैं?" बस इतना कहते ही पुलिसकर्मी भड़क गए और उन्होंने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी युवक को धक्का देते और लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढें: Delhi: यात्री के साथ दिल्ली के मेट्रो कर्मियों ने की अभद्रता, वीडियो बनाने पर मोबाइल भी तोड़ा, कर्मचारियों की गुंडागर्दी आई सामने; VIDEO

दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. लेटेस्टली डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).