Rajasthan Heat Wave: राजस्थान के फलोदी में तापमान 49.8 डिग्री रहा, बाढ़मेर और बीकानेर में भी तापमान 48 डिग्री के पार -Video
राजस्थान में भीषण गर्मी चल रही है, शनिवार को फलोदी का तापमान जहां 50 डिग्री तक पहुंच गया था तो वही रविवार को तापमान 49.8 डिग्री रहा.
राजस्थान में भीषण गर्मी चल रही है, शनिवार को फलोदी का तापमान जहां 50 डिग्री तक पहुंच गया था तो वही रविवार को तापमान 49.8 डिग्री रहा.बता दे कि रिकॉर्ड तापमान पहुंचने से आठ साल बाद एक बार फिर गर्मी को लेकर फलोदी दुनिया की सुर्खियों में है, भीषण गर्मी से फलोदी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकल रहे है. जयपुर मौसम विभाग के अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की,'फलोदी के साथ ही बाढ़मेर और बीकानेर में भी तापमान 48 डिग्री के पार है. उन्होंने कहा की अधिकतर भागों में सीवियर हीटवेव की परिस्थिति बनी हुई है. सीवियर हीटवेव और वार्म नाईट कंडीशन और दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा . उन्होंने बताया की 29 मई से दक्षिणी राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. यह भी पढ़े :Rajasthan Heat Wave Alert: गर्मी से नहीं मिलेगी राहत! IMD ने राजस्थान-हरियाणा के लिए जारी किया हीटवेव का रेड अलर्ट- VIDEO
देखें वीडियो :
VIDEO | Heatwave: “Today the highest temperature in Rajasthan was recorded from Phalodi at 49.8 degree Celsius. Severe heatwave conditions are there in most places. This will continue for the next 2-3 days,” says Jaipur Meteorological Department official Radheshyam Sharma.… pic.twitter.com/bGfFeUKfLQ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

