Sidhu Moose Wala Murder: लॉरेंस बिश्नोई है मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड, महाकाल के करीबी शूटर ने मारा- दिल्ली पुलिस
29 मई को हमलावरों द्वारा मारे गए सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह की हत्या को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है. जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम है सीतेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल, ये सिद्धू मुसेवाला केस में मुख्य शूटर का घनिष्ठ है. इसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने कहा “हमारी टीम ने 5 लोगों की पहचान की है. महाकाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल निशानेबाजों में से एक का करीबी है. हालांकि वह शूटिंग में शामिल नहीं था. असली शूटरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.”
29 मई को हमलावरों द्वारा मारे गए सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह की हत्या को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है. जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम है सीतेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल, ये सिद्धू मुसेवाला केस में मुख्य शूटर का घनिष्ठ है. इसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने कहा “हमारी टीम ने 5 लोगों की पहचान की है. महाकाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों में से एक का करीबी है. हालांकि वह शूटिंग में शामिल नहीं था. असली शूटरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.”
वहीं, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से पंजाबी गायक की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि वह उसे प्रत्यर्पित करने के लिए काम कर रही है. सतिंदरजीत सिंह, उर्फ गोल्डी बराड़, श्री मुक्तसर साहिब का मूल निवासी है और 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है.
हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम है सीतेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल, ये सिद्धू मुसेवाला केस में मुख्य शूटर का घनिष्ठ है। इसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है: HGS धालीवाल, स्पेशल CP, दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/scvblV3DF4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

