देश

ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा- 18 साल की लड़की देश का PM और CM चुन सकती है तो अपना जीवनसाथी क्यों नहीं?

केंद्र सरकार ने लड़कियों के लिए शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रस्ताव पारित किया है. सरकर के इस प्रस्ताव का राजनीतिक पार्टियों एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया है.

ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा- 18 साल की लड़की देश का PM और CM चुन सकती है तो अपना जीवनसाथी क्यों नहीं?
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits ANI &PTI)

केंद्र सरकार ने लड़कियों के लिए शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रस्ताव पारित किया है. सरकर के इस प्रस्ताव का राजनीतिक पार्टियों के साथ कुछ संगठन विरोध कर रही है. एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी  सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया है. एआईएमआईएम  प्रमुख अपने बयान में कहा कि सरकार 18 साल की लड़कियों के स्वतंत्रता के अधिकार को घटा रही है. अगर 18 साल की लड़की देश का PM और CM चुन सकती है तो अपना जीवनसाथी क्यों नहीं ? आप लड़कियों को लिव इन रिलेशनशिप की इजाज़त तो दे रहे हैं. केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र बढ़ाने के नए फैसले को लागू करने के लिए बाल विवाह निषेध अधिनियम, विशेष विवाह अधिनियम और हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन करेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).