Turkey-Syria Earthquake Update: तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप से मची तबाही, अबतक 2,300 से अधिक लोगों की मौत
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और सीरिया में भूकंपों के कारण अब तक 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं. तुर्की में आज रेक्टर स्केल पर 7.8, 7.6 और 6.0 की तीव्रता के लगातार तीन भूकंप दर्ज़ किए गए.
Turkey-Syria Earthquake Update: तुर्की और सीरिया में आए जोरदार भूकंप के झटकों के बाद तबाही जैसे मंजर देखने को मिल रहे हैं. एक के बाद एक आए कई झटकों के बाद बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे जमीन दोज हो गई है. तुर्की और सीरिया आए भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रहा है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और सीरिया में भूकंपों के कारण अब तक 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं. बता दें कि तुर्की में आज रेक्टर स्केल पर 7.8, 7.6 और 6.0 की तीव्रता के लगातार तीन भूकंप के झटके एक के बाद एक महसूस किये गए.
वहीं बीबीसी ने बताया कि देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, तुर्की में मरने वालों की बढ़कर 1,498 हो गई है और सीरिया में 810 हो गई है. हालांकि अभी भी युद्ध स्तर पर दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी भी मलबों से शव निकल रहे हैं.
इस मुसीबत की घड़ी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की और सीरियाई समकक्ष रेसेप तैयप एर्दोगन और बशर अल असद को शोक संदेश भेजा और कहा कि उनकी सरकार मदद के लिए तैयार है
Tweet:
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और सीरिया में भूकंपों के कारण अब तक 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं।
तुर्की में आज रेक्टर स्केल पर 7.8, 7.6 और 6.0 की तीव्रता के लगातार तीन भूकंप दर्ज़ किए गए।#TurkeyEarthquake pic.twitter.com/7dKhaDrl1Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2023 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

