देश

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग आज, खड़गे-थरूर के बीच है मुकाबला

कांग्रेस पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए आज मतदान करेगी. पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं. वहीं मतदान के बाद 19 अक्टूबर को दिल्ली में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी.'

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग आज, खड़गे-थरूर के बीच है मुकाबला
मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर (Photo Credits File)

Congress President Election: देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए आज मतदान होने जा रहा है. इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है. देशभर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे. 17 अक्टूबर को मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा. फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा. दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं. इनमें से एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है. डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे.

जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान सुबह 10 बजे से जो जिस राज्य से डेलीगेट है, उसे उसी राज्य के कांग्रेस मुख्यालय में जाकर मतदान करना होगा. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि, चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है. मतदान केंद्रों पर पीआरओ और एपीआरओ की पैनी नजर रहेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 07:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).