देश

Thane Priya Singh Case: प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले में महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बोले- बेटा किसी का भी हो, होगी कानूनी कार्रवाई- VIDEO

ठाणे में पुलिस अधिकारी अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड को लेकर राजनीति गरमा गई है. क्योंकि अश्वजीत की प्रेमिका ने उसे पीटने और कार से कुचलकर जान से मारने का आरोप लगाया है. मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा उसके खिलाफ कानूनी होगी

Thane Priya Singh Case: प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले में महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बोले- बेटा किसी का भी हो, होगी कानूनी कार्रवाई- VIDEO
Minister Sudhir Mungantiwar

Thane Priya Singh Case: मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस अधिकारी अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड को लेकर राजनीति गरमा गई है. विपक्ष का आरोप है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है. राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.क्योंकि अश्वजीत उसकी प्रेमिका ने उसे पीटने और कार से कुचलकर जान से मारने का आरोप लगाया है. एक महिला को कार से कुचलने के मामले में महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. इस मामले में मीडिया ने जब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बेटा चाहे किसी अधिकारी या बड़े नेता का ही क्यों ना हो. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर होगी. वह कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता है.

आरोपी पुलिस अधिकारी का बेटा है:

आरोपी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का बेटा बताया जा रहा है. जबकि पीड़िता का नाम प्रिया उमेंद्र सिंह है और वह एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं. प्रिया के अनुसार अश्वजीत  के बीच उसका पिछले साढ़े चार साल से प्रेम संबंध थे. जबकि वह शादीशुदा था, लेकिन उसने उससे  झूठ बोला. वहीं  पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल वह फरार चल रहा है. जिसके गिरफ्तार करने की मांग पीड़िता ने की है.

 

Video:

जानें नारायण राणे ने क्या कहा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).