Video: PM मोदी की जनसभा में खंभे पर चढ़ गई लड़की, प्रधानमंत्री बोले- 'बेटी नीचे आ जाओ, ये ठीक नहीं...
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में पीएम मोदी की चुनावी रैली के दौरान एक लड़की पोल पर चढ़ गई. इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पीएम मोदी ने लड़की से नीचे उतरने का अनुरोध किया.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में पीएम मोदी की चुनावी रैली के दौरान एक लड़की पोल पर चढ़ गई. इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पीएम मोदी ने लड़की से नीचे उतरने का अनुरोध किया और उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती को पोल पर चढ़ते देख जनसभा में मौजूद नेताओं और सुरक्षाकर्मियों में हलचल मच गई. सभी लड़की से नीचे उतरने की गुहार लगाते नजर आए. इसके बाद पीएम मोदी ने मंच से बोलेत हुए कहा, "बेटी आप नीचे आओ, देखिए ये ठीक नहीं है, आप नीचे आ जाओ बेटा. देखिए ये तार की स्थिति ठीक नहीं है. वहां शॉर्ट सर्किट हो सकता है." Telangana Assembly Election: मंच पर भावुक हुए MRPS प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा; पीएम मोदी ने गले लगाकर दिया सांत्वना | Video.
#WATCH | Secunderabad, Telangana: During PM Modi's speech at public rally, a woman climbs a light tower to speak to him, and he requests her to come down. pic.twitter.com/IlsTOBvSqA
— ANI (@ANI) November 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

