Sikkim Landslide Video: सिक्किम में लैंडस्लाइड से तबाह हुआ तीस्ता डैम पावर स्टेशन, मलबे में दबा स्टेशन
सिक्किम में सुबह लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. जिसमें नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेश का तीस्ता स्टेज 5 डैम का पावर स्टेशन तबाह हो गया. इस घटना में किसी की भी जनहानि नहीं हुई है.
Sikkim Landslide Video : सिक्किम में सुबह लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. जिसमें नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेश का तीस्ता स्टेज 5 डैम का पावर स्टेशन तबाह हो गया. इस घटना में किसी की भी जनहानि नहीं हुई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है की पूरा पावर स्टेशन मलबे में दब गया. जानकारी के मुताबिक़ पिछले कुछ दिनों से लगातार छोटी लैंडस्लाइड होने की घटनाएं हो रही थी. जिसके कारण इस पावर स्टेशन पर भी खतरा मंडरा रहा था. इस वजह से कुछ दिन पहले ही इस पावर स्टेशन को खाली कराया गया था. समय रहते खाली कराने की वजह से किसी की जनहानि नहीं हुई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @JournoAaritra नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन और बारिश के चलते छह लोगों की मौत, 1,500 पर्यटक फंसे
देखें लैंडस्लाइड का वीडियो :
#BreakingNews A massive landslide destroyed the power station of NHPC's Teesta Stage 5 dam in Sikkim.#sikkim #landslide pic.twitter.com/b9kskrgDTy
— AARITRA GHOSH (@JournoAaritra) August 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

