देश

Surya Grahan 2022: भारत के इन राज्यों में नजर आया साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, देखें तस्वीरें

भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, हैदराबाद, पुणे, भोपाल, चंडीगढ़, नागपुर में नजर आ रहा है.

Surya Grahan 2022: भारत के इन राज्यों में नजर आया साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, देखें तस्वीरें

Surya Grahan 2022 in India: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है. भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, हैदराबाद,  पुणे, भोपाल, चंडीगढ़, नागपुर में नजर आ रहा है. सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हो गया है, जो सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ जो शाम को 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होग जाएगा.

बता दें कि आकाश गंगा सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी के निदेशक प्रख्यात खगोलशास्त्री प्रो. भरत अदुर ने बताया, परंपरा को मानने वाले भारतीयों के लिए यह 27 साल के बाद पहला दिवाली सीजन आंशिक सूर्य ग्रहण है और यह एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण होगा, जो आज शाम को है. एजीसीए प्रमुख ने कहा कि भारत में ऐसा सूर्य ग्रहण अब अगले 10 वर्षों के बाद यानी 2032 में होगा. लोगों को इस ग्रहण को सुरक्षित रूप से देखने के लिए एक प्वाइंट बनाना चाहिए.

तमिलनाडु में दिखा सूर्य ग्रहण:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).