Dharma Sansad: धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड-हिमाचल सरकार को लगाई फटकार, भड़काऊ भाषण पर रोक
हिमाचल प्रदेश में आयोजित धर्म संसद के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है. उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार को होने वाली धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हेट स्पीच को रोका नहीं गया तो मुख्य सचिव को जिम्मेदार ठहराएंगे.
Dharma Sansad: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आयोजित धर्म संसद के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है. साथ ही कोर्ट ने सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की सूची बनाकर हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए वकील से पूछा कि क्या सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया था… अगर उठाया था तो उसकी जानकारी दें.
उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार को होने वाली धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हेट स्पीच को रोका नहीं गया तो मुख्य सचिव को जिम्मेदार ठहराएंगे. हेट स्पीच को रोकने के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जाएं. सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार के गृह सचिव को धर्मसंसद के मामले में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया.
Roorkee Dharam Sansad:SC directs U'Khand chief secy to place on record that no untoward statement will be made at event slated for Wednesday
— Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

