Mumbai Metro: सुप्रीम कोर्ट ने आरे में 177 पेड़ काटने की दी इजाजत, MMRCL पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई मेट्रो को आरे के जंगल से 177 पेड़ हटाने की अनुमति दी है. SC ने कहा कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से परियोजना का काम रुक जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई मेट्रो को आरे के जंगल से 177 पेड़ हटाने की अनुमति दी है. SC ने कहा कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से परियोजना का काम रुक जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने अब कंपनी को आरे के जंगल से 177 पेड़ों को हटाने की अनुमति देते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से सार्वजनिक परियोजना ठप हो जाएगी, जो वांछनीय नहीं है.
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए 84 पेड़ काटने की मंजूरी के बावजूद ज़्यादा पेड़ काटने की कोशिश पर मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (MMRCL) पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है. CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, 'एमएमआरसीएल दो सप्ताह की अवधि के भीतर वन संरक्षक के पास 10 लाख की राशि जमा कराए.'
SC permits Mumbai Metro to remove 177 trees from Aarey forest, says stay on tree felling will lead to project work being halted
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

