Heart Attack On Camera: चलते-चलते अचानक छात्र को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत, हैदराबाद में 10 दिन में ये 5वां केस
तेलंगाना में 10 दिनों के भीतर हार्ट अटैक का यह पांचवां मामला सामने आया है. घटना हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
हैदराबाद. तेलंगाना के हैदाराबाद (Hyderabad) में एक 18 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर अचानक दिल का दौरा पड़ा (Heart Attack) और वह कॉलेज के गलियारे में गिर गया. तेलंगाना में 10 दिनों के भीतर हार्ट अटैक का यह पांचवां मामला सामने आया है. घटना हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
TOI के मुताबिक हैदराबाद के पास CMR इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering College) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र सचिन को अचानक दिल का दौड़ा पड़ा. इस दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज के गलियारे में टहलते समय अचानक फर्श पर गिर गया. वीडियो में छात्र को गिरने से पहले लड़खड़ाते कदम को देखा जा सकता है. गिरने के बाद उसके दोस्त उसे उठाने के लिए दौड़े. छात्र मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था.
Its so Sad, a Btech 1st year #student of CMR Engineering College died, reportedly of #cardiacarrest, suddenly collapsed while walking in the building, in #Medchal, outskirts of #Hyderabad, #Students and official immediately shifted him to hospital, but... ?#heartattack #CPR pic.twitter.com/Fztq4pYMfq
— Surya Reddy (@jsuryareddy) March 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

