SSC Exam: नागपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई, एसएससी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोप में IT के 9 अधिकारी गिरफ्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एसएसएसी परीक्षा में डमी कैंडिडेट शामिल करने के मामले में इनकम टैक्स विभाग के 9 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.
SSC Exam: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एसएसएसी परीक्षा (Staff Selection Commission Examination) में डमी कैंडिडेट शामिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने मामले में इनकम टैक्स विभाग के 9 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से यह परीक्षा 2012-14 में आयोजित की गई थी. आरोप है कि ये अधिकारी रिश्वत लेकर डमी कैंडिडेट परीक्षा में बैठाये थे और सभी कैंडिडेट पास भी हो गए. इसकी भनक सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को लगने के बाद जांच शुरू की. जांच की कड़ी एक के बाद एक आगे बढ़ती गई. जांच अधिकारियों को मामले में इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद 13 दिसंबर मंगलवार को गिरफ्तार किया. वहीं सीबीआई द्वारा इस गिरफ्तारी के बाद पूरे इनकम टैक्स विभाग में हड़कंप मच गया है.
ANI Tweet:
Maharashtra | Nine officials of the Income-Tax Department, Nagpur have been arrested for making dummy candidates appear for the Staff Selection Commission examination on their behalf in the year 2012-14: Anti-Corruption Branch, CBI
— ANI (@ANI) December 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

