UP: आजमगढ़ में जहरीली शराब ने मचाया कोहराम, 9 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
यूपी में आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में जहरीली शराब ने कोहराम मचा दिया है. बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
आजमगढ़, 21 फरवरी: यूपी में आजमगढ़ (Azamgarh) के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) ने कोहराम मचा दिया है. बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से अब तक 9 लोगों की मौत (Died) हो चुकी है. वहीं करीब 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है.
मृतकों के परिवार के मुताबिक, इन सभी लोगों ने माहुल कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी. इसे पीने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया था. कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.
यूपी से बड़ी खबर... आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत: 12 लोगों की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे जिले के आला अधिकारी https://t.co/yskz8rkAht pic.twitter.com/sVus6EM6kv
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) February 21, 2022
यूपी के आजमगढ़ जिले में जहरीली शराब का कहर
जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा बीमा,अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल का मामला....@Uppolice #RajasthanWithFirstIndia pic.twitter.com/QduwcWF37V
#UttarPradesh आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत: 12 लोगों की हालत गंभीर pic.twitter.com/AZ5nmArgWw
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) February 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

