Bihar: बिहार में कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शादी-ब्याह से लेकर रेस्तरां तक मिली राहत
कोरोना केस कम होने के बाद बिहार सरकार की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे.
बिहार, 6 फरवरी: कोरोना केस कम होने के बाद बिहार सरकार की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ (Bihar School Reopen) खुलेंगे. वहीं नौवीं कक्षा के ऊपर के विद्यालय और कोचिंग संस्थान छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगें. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बताया कि सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल और रेस्तरां 50 फिसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे. वहीं अब विवाह समारोह कार्यक्रम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जा सकेंगे.
कक्षा 8वीं तक के स्कूल 50% क्षमता के साथ और कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 100% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार pic.twitter.com/gxClYqKlsG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

