PM Modi met JDU MPs: पीएम मोदी ने जेडीयू के सांसदों से की मुलाकात, कहा- बिहार के लिए मिलकर काम करते रहेंगे (View Pics)
पीएम मोदी ने आज जेडीयू के सांसदों से मुलाकात की. इसकी जानकरी देते हुए उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि आज जेडीयू सांसदों के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई.
PM Modi met JDU MPs: पीएम मोदी ने आज जेडीयू के सांसदों से मुलाकात की. इसकी जानकरी देते हुए उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि आज जेडीयू सांसदों के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. हमारी पार्टियों का बिहार में कुशासन, भ्रष्टाचार और अपराधीकरण के खिलाफ मिलकर काम करने का लंबा इतिहास रहा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है. हम सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
इससे पहले भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने एक बयान देकर पार्टी की टेंशन बढ़ा दी थी. उन्होंने कहा था कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बननी चाहिए. पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए. इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए. हम नीतीश कुमार को साथ लेकर आगे बढ़ रहे थे, आज भी आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी आगे बढ़ेंगे. मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय होगा. पार्टी में आयातित माल हमें कभी बर्दाश्त नहीं.
पीएम मोदी ने जेडीयू के सांसदों से की मुलाकात
Had a great meeting with @Jduonline MPs. Our Parties have a long history of working together and fighting poor governance, corruption and criminalisation in Bihar. The leadership of Shri @NitishKumar Ji has taken Bihar on the path of development. We will keep working together for… pic.twitter.com/wNhNt8XHPl
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

