देश

MCD चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर टावर पर चढ़े AAP के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन, काफी मान मनौव्वल के बाद नीचे उतरे- Video

संजय सिंह,दुर्गेश पाठक,आतिशी तीनों भ्रष्ट है उन्होंने ही टिकट 2-3 करोड़ रुपए में बेचे हैं: ट्रांसमिशन टावर से उतरने के बाद AAP के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन,दिल्ली'

MCD चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर टावर पर चढ़े AAP के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन, काफी मान मनौव्वल के बाद नीचे उतरे- Video
पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन (Photo Credits ANI)

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर नाराज आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन (Haseeb-ul-Hasan) का रविवार ड्रामा देखा गया. पूर्व हसन पार्टी से नाराज होकर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए, टावर पर चढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. इस बीच पूर्व पार्षद के टावर पर चढ़ने की खबर को सुनकर मीडिया भी वहां आ पहुंची. काफी मां मनौवल के बाद पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन नीचे उतरे और आप के नेता संजय सिंह,दुर्गेश पाठक,आतिशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों भ्रष्ट है. उन्होंने ही टिकट 2-3 करोड़ रुपए में बेचे हैं

टावर से उतरने के बाद पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि ये आपकी जीत है अब मैं कल नामांकन भरूंगा। अगर आप लोग नहीं आते तो AAP के नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी मेरे पेपर कभी वापस नहीं करते। पार्टी मीडिया से डर गई। मेरे पेपर साजिश के तहत रखे गए थे

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).