देश

UP में सर्वे के दौरान खुलासा: दारुल उलूम देवबंद भी मदरसा बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं, अकेले सहारनपुर में 360 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसें

यूपी में मदरसों के सर्वे का काम बहुत तेजी से चल रहा है. सर्वे में अकेले सहारनपुर में अब तक 360 मदरसे ऐसे मदरसे मिले हैं, जो सरकार से गैर-अनुदान वाले और गैर-मान्यता प्राप्त हैं.

UP में सर्वे के दौरान खुलासा: दारुल उलूम देवबंद भी मदरसा बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं, अकेले सहारनपुर में 360 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसें

यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath Government) ने मदरसों के सर्वे का आदेश दिया था. इसके तहत यूपी में मदरसों के सर्वे का काम बहुत तेजी से चल रहा है. सर्वे में अकेले सहारनपुर में अब तक 360 मदरसे ऐसे मदरसे मिले हैं, जो सरकार से गैर-अनुदान वाले और गैर-मान्यता प्राप्त हैं. इनमें से एक भारत के सबसे बड़े मदरसों में शामिल देवबंद का दारुल उलूम मदरसा (Darul Ulum Deoband Madarsa) भी शामिल है.

देवबंद का दारुल उलूम मदरसा लगभग 156 साल पुराना है और यह मदरसा सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत है, सर्वे के दौरान यह बात सामने आई है कि दारुल उलूम यूपी मदरसा बोर्ड में पंजीकृत नहीं है और यह सरकारी सहायता भी नहीं लेता है. हालांकि, सर्वे का काम अभी भी जारी है और इन मदरसों की संख्या और बढ़ सकती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).