Mumbai AC Local: मुंबई में बारिश के कारण एसी लोकल ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, यात्री हुए परेशान, VIDEO आया सामने
मुंबई में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन में भी पानी टपकने लगा है.
Mumbai AC Local: मुंबई (Mumbai) में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है. जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन (Local Train) में भी पानी टपकने लगा है. ये ट्रेन एसी लोकल है. इस ट्रेन को लेकर बड़े बड़े दावें किए जाते है. लेकिन कई जगहों से पानी टपकने के कारण कोच में बैठे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस दौरान बैठे यात्री ने सरकार को इस व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है. बता दें की ये कोई पहली बार नहीं कि लोकल ट्रेनों में बारिश में छत से पानी टपक रहा हो,इससे पहले भी मुंबई में कई ट्रेनों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @MumbaiHashtag नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे के दावों की पोल खुली! बदलापुर से CSMT लोकल ट्रेन की छत से पानी टपकने से यात्रियों को हुई परेशानी; VIDEO
मुंबई की एसी लोकल ट्रेन की टपकने लगी छत
मुंबई की AC लोकल में टपक रहा है पानी क्या यही है भारतीय रेल की तरक्की और यात्रियों के लिए सुविधा #mumbailocal#Railway #Mumbai #trains @RailMinIndia @RailwaySeva @Central_Railway @WesternRly pic.twitter.com/Deli84XGe0
— Hashtag Mumbai News (@MumbaiHashtag) September 28, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

